img-fluid

जेपी नड्डा पर हमला लोकतंत्र को लहूलुहान करने वाला, राष्ट्रपति शासन जरूरी : भाजपा

December 11, 2020

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पश्चिम बंगाल में हुए हमले को लोकतंत्र को लहूलुहान करने वाला बताया और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग की। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और वरिष्ठ नेताओं के काफिले पर प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के गुंडों का हमला लोकतंत्र को लहूलुहान करने की ऐसी करतूत है, जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल-कांग्रेस सहित जो 19 पार्टियां नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर के खिलाफ कोलकाता रैली में बनर्जी के साथ हाथ मिला कर खडी हुई थीं, उन्होंने नड्डा पर हमले पर चुप्पी क्यों साध ली। मोदी ने कहा कि क्या गुरुदेव रवींद्रनाथ और बंकिम चंद की धरती पर लोकतंत्र की रक्षा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव से हैदराबाद नगर निगम एवं राजस्थान के पंचायत चुनाव तक भाजपा की शानदार सफलता से घबरा कर ममता दीदी ने संतुलन खो दिया है। राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट, हमले और हत्या तक की घटनाओं पर राष्टीय दलों के मौन से राज्य में सत्तापोषित राजनीतिक हिंसा को बढावा मिला। उन्होंने कहा कि राज्य को निर्मम ममता ने जहां पहुंचा दिया है, वहां बिना राष्ट्रपति शासन के निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। टीएमसी केंद्र के धैर्य का इम्तहान लेना बंद करे।

Share:

  • बदलेंगे 10 कलेक्टर, कई अफसरों पर गिरेगी गाज निकाय चुनाव से पहले बड़ी सर्जरी

    Fri Dec 11 , 2020
    गुंडों, अपराधियों और भूमाफियाओं के बाद भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी किए जाने के निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही प्रदेश के 10 जिलों के कलेक्टरों को बदला जाएगा। इसके अलावा कई पुलिस अफसरों पर भी गाज गिर सकती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved