
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक परिसर, एक स्कूल योजना के तहत यहां संचालित 5760 आदिवासी स्कूलों को सामान्य स्कूलों में मर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदेश जारी करने के बाद सभी आदिवासी स्कूल प्राइमरी, मिडिल, हायर सेकेंडरी स्कूल में शामिल हो जाएंगे। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में संचालित ऐसे कई आदिवासी स्कूल हैं जहां बच्चों की संख्या न के समान हैं। कहीं 4 तो कहीं 6 बच्चे पढ़ते हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved