img-fluid

राष्ट्रपति ट्रंप भड़के मेलानिया को नजर अंदाज किए जाने पर, मीडिया को कह दी ये बड़ी बात

December 27, 2020

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पूरे कार्यकाल में मीडिया पर निशाना साधते रहे हैं। वहीं इस बार राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को नजरअंदाज करने के लिए मीडिया पर निशाना साधा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस के दिन फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को कवर नहीं किए जाने पर अपना गुस्सा निकाला। 

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्रिसमस के दिन ब्रेइटबार्ट के ट्वीट को रीट्वीट किया, इसमें लिखा था कि मीडिया की कड़वी सच्चाई यह है कि अमेरिका के इतिहास में सबसे खूबसूरत और ग्रेसफुल फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को कभी भी किसी बड़ी मैगजीन के कवर पेज पर जगह नहीं मिली। वहीं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी और पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा को अपने कार्यकाल के दौरान 12 बड़ी मैगजीन्स ने कवर पेज पर प्रकाशित किया। इसको रीट्वीट करते हुए ट्रंप ने लिखा, फेक मीडिया।  ट्रंप ने कहा कि मेलानिया को ऐसा मौका नहीं दिया गया, यह मीडिया का भेदभाव पूर्ण रवैया है। वहीं अब जब उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है कि मीडिया मेलानिया को महान बता रहा है। 

Share:

  • अमेठी में खिल चुका है 'कमल', 2024 में रायबरेली में भी खिलेगा : केशव प्रसाद मौर्य

    Sun Dec 27 , 2020
    रायबरेली। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमेठी में कमल खिल चुका है और 2024 में रायबरेली में भी कमल खिलेगा। इसमें जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में अमीरों की तिजोरी भरी कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी की कृपा से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved