भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों को कड़ी सजा मिलेगी। इसके लिए कानून बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन हैं। पत्थरबाजी साधारण अपराध नहीं है। इससे किसी की जान भी जा सकती है। पत्थरबाजी, भय और आतंक का माहौल बनाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का राज ही मध्यप्रदेश में रहेगा। पत्थरबाजी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसके लिए कड़ी सजा देने का कानून भी हम ला रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा की पत्थरबाजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आगजनी को अंजाम देना या किसी का व्यक्तिगत नुकसान या तोड़फोड़ करना अक्षम्य अपराध की श्रेणी में है। कोई भी बात शांतिपूर्ण ढंग से कहने की लोकतंत्र में इजाजत है। लेकिन पत्थरबाजी जैसी घटनाएं सहन नहीं की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को कड़ी सजा देंगे। सजा के साथ ही ऐसे उपद्रवी लोगों को पीड़ित व्यक्ति को क्षतिपूर्ति भी देनी होगी। उपद्रवी से आर्थिक भरपाई भी करवाई जाएगी। उसकी संपत्ति राजसात की जाएगी।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के शीर्ष नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को जेल भेजने की चेतावनी दी है। कैलाश […]
100 प्रतिशत हर संपत्ति की जियो टैगिंग की जाएगी सामाजिक समारोह में जीरो वेस्ट वेंडिग पर बढ़ावा देना होगा भोपाल। देश में साल 2022 में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण (Clean Survey) में नगर निगम (Nagar Nigam) को टॉप पर आने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ेगी। निगम क्षेत्र के 90 वार्ड में मौजूद हर संपत्ति […]
– मुख्यमंत्री ने कलेक्टर-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस में की योजनाओं की समीक्षा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने सोमवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा कलेक्टर्स-कमिश्नर्स (Collectors-Commissioners by video conference) से बातचीत कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अपने परिश्रम की पराकाष्ठा से […]
चुनाव के आगाज के साथ ही एक-दूसरे पर हमला तेज भोपाल। सोशल मीडिया पर वॉर के लिए भाजपा और कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की फौज तैयार हो गई है। बूथ लेवल तक दोनों ही टीम किला लड़ाने के मूड में है। चुनाव के आगाज के साथ ही एक-दूसरे पर हमला तेज हो जाएगा। स्थानीय से लेकर […]