img-fluid

आंध्रप्रदेश : विजयवाड़ा में शरारती तत्वों ने माता सीता की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त

January 04, 2021

अमरावती । आंध्र प्रदेश में देवी-देवताओं की मूर्तियों को ध्वस्त करने की घटनाएं जारी हैं। दो दिन पहले विजयनगरम जिले के रामथिरतम मंदिर पर कुछ शरारती तत्वों ने मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद विजयवाड़ा स्थित पंडित नेहरू बस स्टेशन के अंदर सीता राम मंदिर में सीता माता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। कल शाम को अधिकारिक रूप से घटना की पुष्टि हुई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि किसी ने जानबूझकर यह कार्य किया है और यह कब हुई अभी इसका पता नहीं चला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंच गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ आरंभ कर दी है।

रविवार देर शाम पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसी कैमरा की जांच करने के बाद मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

Share:

  • निजी क्षेत्र में बांस उत्पादों की उत्पादन इकाईयों की स्थापना में मध्यप्रदेश अग्रणी

    Mon Jan 4 , 2021
    इस वर्ष प्रदेश में 32 आधारित इकाईयां स्थापित करने का लक्ष्य भोपाल। मध्यप्रदेश में बांस उगाने वाले किसानों की आय बढ़ाने के लिये बांस उत्पादों की 9 उत्पादन इकाईयां मंजूर कर 1 करोड़ 22 लाख रुपये से ज्यादा का अनुदान जारी किया गया है। इस वर्ष प्रदेश में 32 आधारित इकाईयां स्थापित करने का लक्ष्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved