
भोपाल। स्वामी विवेकानन्द की जयंती युवा दिवस पर इस बार सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम अपने-अपने स्थानों से किया गया। वर्चुअली ऑनलाइन रेडियो नेटवर्क के माध्यम से जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य ने इसमें सहभागिता की। सूर्य नमस्कार सुबह 9 से 9.45 बजे तक ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से एक साथ एक संकेत पर किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण हुआ।
कार्यक्रम में सबसे पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम् हुआ। उसके बाद स्वामी विवेकानन्द जी के विश्व प्रसिद्ध शिकागो उदबोधन एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण हुआ। इसके उपरांत सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के संबंध में निर्देश प्रसारित हुए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved