आज सुबह रफ्तार से दौड़ रही पिकअप लोडिंग में घुसी तो कर दिया चकनाचकूर, सडक़ पर बिखरी सब्जियां इंदौर। लसूडिय़ा इलाके में आज सुबह भीषण सडक़ हादसे में एक सब्जी व्यापारी और एक अन्य की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लोडिंग पर सवार होकर व्यापारी मंडी से सब्जी लेकर लौट रहा था, तभी पिकअप वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। एक की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई।
लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि एबी रोड देवास नाका स्थित महेंद्रा शोरूम तिराहे पर हादसा सुबह 4 बजे हुआ। सब्जी व्यापारी विजय पिता गौतम निवासी स्कीम नंबर 78 यहीं रहने वाले ललित पिता चुन्नीलाल की लोडिंग लेकर सब्जी मंडी सब्जी लेने गए थे। ललित भी अपने सब्जी विक्रेता भाई कैलाश की दुकान के लिए सब्जियां लेने के लिए गया था। दोनों के वाहन को रफ्तार से आ रहे पिकअप वाहन ने ऐसी टक्कर मारी कि लोडिंग वाहन चकनाचूर हो गया और पिकअप भी पलटी खा गई। इस दौरान लोडिंग में भरी भिंडी पूरी सडक़ पर बिखर गई। आसपास मार्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने लोडिंग में फंसे विजय और ललित को बाहर निकाला। ललित की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि विजय को गंभीर चोटें लगने के चलते एमवाय अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद सडक़ पर सब्जी के अलावा खून ही खून बिखर गया। पुलिस ने लोडिंग को थाने पहुंचाने के लिए क्रेन बुलाई। पिकअप वाहन में सवार लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें भी उपचार के लिए ले जाया गया।
देह व्यापार में पकड़ाई युवतियों की लिंक मिली, अब लुटेरी दुल्हनों तक पहुंचेगी पुलिस इंदौर। राजेंद्र नगर क्षेत्र की होटलों में कल हुई छापामार कार्रवाई के दौरान देह व्यापार में लिप्त 5 महिलाओं की लिंक लुटेरी दुल्हनों से मिल रही है, जो लुटेरी दुल्हनों के साथ मिलकर लंबे समय से यह गोरखधंधा कर रही थीं। […]
इंदौर। राज्य शासन ने प्रदेश की सभी प्रक्रम बस सेवाओं में दिव्यांग व्यक्तियों को 50 प्रतिशत छूट देने के निर्देश दिये हैं। दिव्यांग व्यक्ति को यूडीआईडी कार्ड दिखाने पर यह छूट मिल जायेगी। परिवहन आयुक्त द्वारा प्रदेश के सभी क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं। दिव्यांग व्यक्ति को दिव्यांगजन […]
प्रयोग के तौर पर विजयनगर, सत्यसांई और कई अन्य स्थानों पर लगाए गए थे इंदौर। कई क्षेत्रों में चौराहों की बिगड़ी यातायात व्यवस्था (traffic system) सुधारने के लिए नगर निगम (municipal Corporation) उन चौराहों पर पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल (portable traffic signals) लगाने जा रहा है। हालांकि कुछ वर्षों से यह प्रयोग मालवा मिल चौराहा, विजयनगर, […]
इंदौर। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को अयोध्या राम मंदिर दर्शन (Ayodhya Ram Temple Darshan) के लिए ले जा रही है। श्री राम दर्शन अभियान (Shri Ram Darshan Campaign) के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्याधाम में रामलला के दर्शन कराने के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा। श्री […]