img-fluid

14 की उम्र में शादी और 18 की उम्र में मां, ऐसे सच हुआ IPS बनने का सपना

January 26, 2021

मुंबई ।कुछ लोग मिसाल बनकर बहुत सी जिंदगियों को रौशन करते हैं। आईपीएस अधिकारी एन. अंबिका ऐसी ही शख्सियत हैं। उनकी कहानी नौजवानों को ना सिर्फ प्रेरणा दे रही है बल्कि यह भी सीखा रही है कि जिंदगी चुनौतियों से भरी है। बस आपको घुटने टेकने की बजाय उनका डटकर मुकाबला करते हुए आगे बढ़ना है और अपनी मंजिल को पा लेना है। अब आईपीएस अंबिका को लोग मुंबई की ‘लेडी सिंघम’ के नाम से भी पहचानते हैं। लेकिन साल 2008 से पहले यह सब नामुमकिन सा था।

देखा आईपीएस बनने का ख्वाब
14 साल की उम्र में अंबिका की शादी हो गई थी और वह 18 साल में दो बच्चों की मां बन गईं। उनके पति पुलिस कॉन्स्टेबल थे तो एक बार वह उनके साथ गणतंत्र दिवस की पुलिस परेड देखने पहुंची। उन्होंने अपने पति को ऊंची रैंक के अधिकारियों को सैल्यूट करते देखा तो उनसे पूछा कि ऐसा क्यों किया? वह कौन थे? जब पति ने सब बताया और कहा कि आईपीएस बनने के लिए सिविल सर्विसेस एग्जाम देना होता है तो अंबिका ने परीक्षा में बैठने की बात कही।



जब दोबारा शुरू की पढ़ाई
अंबिका का स्कूल छूट चुका था। वह तो घर गृहस्थी संभाल रही थीं। लेकिन वह फैसला कर चुकी थीं कि उन्हें ना सिर्फ इस परीक्षा में बैठना है बल्कि इसे पास भी करना है। इसलिए उन्होंने एक प्राइवेट कोचिंग से 10वीं और बाद में डिस्टेंस लर्निंग से ग्रेजुएशन पूरी की। इसके बाद जाकर वह आईपीएस अफसर बनने के सपने को साकार करने के काबिल बनीं। लेकिन डिंडीगुल में कोई कोचिंग सेंटर नही था। ऐसे में अंबिका ने चेन्नई में रहकर सिविल सर्विस के एग्जाम की तैयारी करने का फैसला किया। इसमें पति ने उनका साथ दिया। जब अंबिका चेन्नई में रहकर तैयारी कर रही थीं तब उनके पति नौकरी के साथ दोनों बच्चों की देखभाल कर रहे थे। हालांकि, अंबिका के लिए यह सब इतना आसान नहीं था।

तीन बार असफल हुईं परीक्षा में
अंबिका, एक बार नहीं बल्कि तीन बार परीक्षा में फेल हुईं। लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं खोई। जबकि उनके पति चाहते थे कि वह तीन असफल अटेम्प्ट्स के बाद वापस लौट आएं। लेकिन वो एक आखिरी कोशिश करना चाहती थीं। उनकी यह कोशिश सफल रही और साल 2008 में परीक्षा पास कर वो आईपीएस अफसर बन गईं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें अपनी पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र में मिली। आज अंबिका मुंबई में जोन-4 की डीसीपी हैं। और हां, वह मुंबई की ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर हैं।

Share:

  • Republic Day 2021: इस बार रिपब्लिक डे पर नहीं होंगे कोई चीफ गेस्ट, जानिए कब-कब हुआ ऐसा

    Tue Jan 26 , 2021
    नई दिल्ली । 72वें गणतंत्र दिवस को लेकर देशभर में तैयारी पूरी है। आज सुबह राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। लेकिन एक खास चीज जो इस बार गणतंत्र पर पूरा देश मिस करेगा वह यह कि इस बार गणतंत्र दिवस पर कोई चीफ गेस्ट नहीं होगा। ऐसा कोरोना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved