img-fluid

दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारी किसान में टकराव, शिवसेना नेता ने कही ये बात

January 26, 2021

नई दिल्ली। दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान कई जगहों पर हिंसा की घटना सामने आई है। प्रदर्शनकारी किसानों के एक गुट ने ऐतिहासिक लाल किले पर भी अपना झंडा लगा दिया। इस घटना की चौतरफा निंदा की जा रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि दिल्ली में जो चल रहा है उसका समर्थन कोई नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा, ”अगर सरकार चाहती तो आज की हिंसा रोक सकती थी। दिल्ली में जो चल रहा है उसका समर्थन कोई नहीं कर सकता। कोई भी हो लाल किला और तिरंगे का अपमान सहन नहीं करेंगे। लेकिन माहौल क्यों बिगड़ गया? सरकार किसान विरोधी कानून रद्द क्यों नहीं कर रही? क्या कोई अदृश्य ताकत राजनीति कर रहा है? जय हिंद।”

उन्होंने कहा, ”सभी साथियों से अपील है कि संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा निर्धारित रूट पर ही परेड करें। उससे अलग होने से आंदोलन को सिर्फ नुकसान ही होगा। शांति ही किसान आन्दोलन की ताकत है। शांति टूटी तो सिर्फ आंदोलन को नुकसान होगा।”

Share:

  • सांस फूलने की समस्‍या से निजात दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

    Tue Jan 26 , 2021
    सांस फूलने की समस्या वैसे तो आम है, क्योंकि जब भी आप कोई शारीरिक गतिविधि क्षमता से अधिक कर लेते हैं या जब किसी पहाड़ी इलाके पर चढ़ाई करते हैं तो ऑक्सीजन की कमी की वजह से ऐसा हो सकता है। इसे डिस्पनिया कहते हैं। इसमें एक तरह से व्यक्ति को घुटन महसूस होती है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved