
चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद मंगलवार की शाम हाई पावर कमेटी की बैठक बुलाई जिसमें मुख्य सचिव विजय वर्धन, गृह सचिव राजीव अरोड़ा ,और पुलिस महानिदेशक मनोज यादव समेत आला अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सरकार ने दिल्ली से सटे जिलों- सोनीपत, पलवल और झज्जर में आज बुधवार की शाम पांच बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने का फैसला लिया गया। इस दौरान केवल वॉइस कॉल ही एक्टिवेट रहेगी। सरकार के आदेशों के बाद तुरंत प्रभाव से इंटरनेट सेवाएं बन्द कर दी गई।
सरकार ने साफ किया कि अफवाहों और गलत सूचना के फैलने को रोकने के लिए यह सेवाएं बन्द की गई हैं। दिल्ली में हुई घटना के बाद सभी जिला प्रशासन और पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के दिए गए निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली से सटे जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को चंडीगढ़ मुख्यालय के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved