
आज के इस आधुनिक युग में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लांच हो रहें हैं । इलेक्ट्रानिक डिवाइस निर्मात कंपनी itel ने भारत में अपना लेटेस्ट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन itel A47 स्मार्टफोन शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। रविवार को लॉन्च कर दिया गया है। ऐमजॉन इंडिया से हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा हो गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइये आपको बताते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुछ….
itel A47 स्मार्टफोन फीचर्स
आईटेल के इस स्मार्टफोन में 2.5D कर्व्ड 5.5 इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। हैंडसेट में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम 2 जीबी व इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
itel A47 स्मार्टफोन कीमत व उपलब्धता
itel A47 को भारत में 5,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। हैंडसेट सिंगल रैम व स्टोरेज में आता है। फोन को ऐमजॉन इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा। हैंडसेट की बिक्री 5 फरवरी से शुरू होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved