img-fluid

यूपी शासन से नाराज एक परिवार के सात सदस्‍यों ने आत्‍महत्‍या की कोशिश की

February 05, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजधानी के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित लोक भवन गेट के सामने एक बार फिर आत्मदाह की कोशिश की गई है। शुक्रवार को एक ही परिवार के 7 लोगों ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह करने की कोशिश की है। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने परिवार को आत्महत्या करने से रोक लिया।


जानकारी के मुताबिक, परिवार के मुखिया राजा राम, पत्नी राम श्री, बेटा उमेश, पत्नी उषा देवी, बहन पुष्पा, बेटे वीरू यादव और अंकुल ने आत्मदाह का प्रयास किया। परिवार हरदोई जिले के धन्नूपुरवा का रहने वाला है। बताया गया है कि मकान पर दबंगों के कब्जा किए जाने से परेशान होकर परिवार से यह कदम उठाया है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के दबंग मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। कामिनी कनौजिया, शिशिर कुमार वर्मा और अन्य लोग कब्जा करने को लेकर परेशान कर रहे हैं। प्रधान की ओर से जमीन 40 साल पहले दी गई थी। 2 साल से विवाद चल रहा है। मामले में हरदोई दीवानी में 2 साल से मुकदमा भी चल रहा है। इसमें राजस्व अधिकारियों ने भी कोई मदद नहीं की है।

जेसीपी नवीन अरोरा ने कहा कि हरदोई जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई है। बीते 1 साल में 300 के करीब लोगों को विधानसभा के बाहर सुरक्षित बचाया गया है। अधिकतर जमीन विवाद के चलते लोग विधानसभा पहुच रहे हैं। कई मामलों में लोगों के उकसाने पर भी लोग लखनऊ आ रहे हैं। मामले की जांच होगी। विधानसभा और लोकभवन के बाहर ऐसी घटनाएं न हो। इस पर रोक लगाने के लिए नई रणनीति के तहत पुलिस काम कर रही है।

Share:

  • अमेरिका में लिंकन स्मारक पर लगाई गई कमला हैरिस की कांच की तस्वीर

    Fri Feb 5 , 2021
      वाशिंगटन। अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति के रूप में कमला हैरिस को सम्मानित करते हुए अमेरिका के वांशिगटन में मौजूद ऐतिहासिक लिंकन स्मारक के सामने उनकी एक कांच की एक तस्वीर लगाई गई है। यह तस्वीर 56 वर्षीय हैरिस की उपलब्धि को देखते हुए छह फरवरी से लोगों के बीच प्रदर्शित की जाएगी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved