
मुंबई । महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख कोरोना संक्रमित पाए गए। देशमुख अपने शासकीय निवास उपचाराधीन हैं।
यह जानकारी अनिल देशमुख ने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने कहा है कि आज उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया, उनकी टेस्ट रिपोर्ट पाजीटिव आई है। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है लेकिन उनके संपर्क में जो लोग आए हैं, वे सभी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।
जानकारी के अनुसार अनिल देशमुख ने हाल ही में अमरावती, नागपुर सहित विदर्भ के कई जिलों का दौरा किया था। इसी दौरान उन्हें कोरोना का संसर्ग होने की आशंका जताई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved