भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों को अब निजी स्कूलों के बच्चों की तरह बेहतर यूनिफॉर्म पहनने को मिलेगी। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र यूनिफॉर्म तैयार करने वाली स्वसहायता समूहों की महिलाओं के लिए आइआइएम इंदौर के साथ मिलकर प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार कर रहा है। आइआइएम इंदौर स्वसहायता समूह की महिलाओं को मैनेजमेंट के गुर सिखाएगा। समूह की महिलाओं में प्रबंधन क्षमता बढ़े और वे समय से आकर्षक डिजाइन में गणवेश तैयार कर सकें, इसके लिए समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। समूह की महिलाओं को इससे फायदा मिलेगा। वे अपने कार्य में और भी दक्ष होंगी। गौरतलब है कि प्रदेश के 60 लाख बच्चों के लिए करीब एक करोड़ यूनिफॉर्म हर साल स्वसहायता समूह द्वारा तैयार की जाती हैं। इस पर 360 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारियों का मानना है कि अगर इतनी राशि यूनिफॉर्म पर खर्च होती है तो समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देना जरूरी है। निजी स्कूलों की तरह अब सरकारी स्कूलों के बच्चों का गणवेश का रंग-रूप भी अगले सत्र से बदला हुआ नजर आएगा। गणवेश के कपड़े भी उच्च गुणवत्ता के होंगे। साथ ही रंग व डिजाइन में भी बदलाव होगा। साथ ही समय से बच्चों को गणवेश तैयार कर समूह सौंप दें, इसके गुर भी बताए जाएंगे।
Share:Related Articles
कृषि उपज मण्डी व्यवस्था के कारण किसानों को मिल रहा फसलों का उचित मूल्य: शिवराज
– कृषि विपणन बोर्ड के स्वर्ण-जयंती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि प्रदेश में कृषि उपज मण्डी (agricultural produce market) की उत्तम व्यवस्था (Best arrangement) के कारण किसानों (farmers ) को उनकी फसल का उचित मूल्य (Fair price crops) मिल पा […]
राजधानी में ड्रेनेज सिस्टम फेल
शहर की 300 कालोनियों में भरा पानी, शत प्रतिशत सड़कें जलमग्न भोपाल। राजधानी में तीन दिनों से हो रही बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के कारणकालोनियों में पानी भर गया है। वहीं शत प्रतिशत सड़कों में पानी भरा होने से कई रास्ते बंद हैं। सड़क जलमग्न […]
भोपाल सांसद का विवादित बयान, कहा- मुस्लिम लड़कियों को अपने घरों में ही है खतरा, वहां पहनो हिजाब
भोपाल। हिजाब पर जहां देश भर में बहस छिड़ी हुई है इसी बिच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सांसद (MP of capital Bhopal) का हिजाब पर विवादित वीडियो सामने आया है। जिसमें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Thakur) कह रही हैं कि मुस्लिम लड़कियों (muslim girls) को अपने घरों में ही खतरा है। इसलिए […]