भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना के नये मामलों में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 344 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 02 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 60 हजार 313 और मृतकों की संख्या 3857 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा बुधवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-139, भोपाल-70, जबलपुर-14, बैतूल-15 के अलावा अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। इनमें 14 जिले ऐसे हैं, जहां आज नये प्रकरण शून्य रहे।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved