शाम 6-8 बजे के बीच यातायात पुलिस के साथ थाने का बल भी लगाया
इंदौर। शहर में जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलवाने के लिए डीआईजी के आदेश के बाद शहर में 24 पाइंट चिह्नित किए गए हैं, जहां जाम लगता था। अब यातायात पुलिस के साथ थाने का बल शाम को तैनात रहता है, ताकि जाम न लगे। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। शहर में जाम लगाना आम बात है। नए डीआईजी मनीष कपूरिया ने जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस को प्लान तैयार करने को कहा था। यातायात एएसपी आरएस देवले ने बताया कि एबी रोड, रिंग रोड और जवाहर मार्ग के चौराहों पर सबसे अधिक जाम की समस्या है। इसके चलते यहां के सभी प्रमुख चौराहों और शहर के अन्य चौराहों को मिलाकर 24 पाइंट चिह्नित किए गए हैं। यहां अब रोजाना शाम को यातायात पुलिस के साथ संबंधित थाने का बल भी तैनात किया जा रहा है। प्रयास रहता है कि किसी भी स्थिति में जाम न लगे। इसके लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा शहर में कुछ और स्थान भी हैं, जहां जाम लगता है। उनके लिए भी अलग से प्लान तैयार किया जा रहा है। पीपल्याहाना ब्रिज के बनने से अब वहां जाम नहीं लगता है, लेकिन बंगाली चौराहा पर ब्रिज का काम चलने के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बजट के बाद अगले हफ्ते अनिश्चितकाल के लिए हो सकती है स्थगित भोपाल। देश (country) में कोरोना (Corona) का संक्रमण (infection) फिर बढऩे लगा है। राज्य के सीमावर्ती जिलों में विशेष (Special) चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही सरकार (Government) रोजाना कोरोना की समीक्षा कर रही है। कुछ जिलेां में रात्रि कर्फ्यू (Carfu) की तैयारी […]
जो इंदौर आएंगे… उन्हें शहर से लेकर पर्यटन स्थल दिखा पाएंगे – एक पैकेज सिटी टूर का और दूसरा पर्यटन स्थलों का होगा – पहले पर्यटन विभाग सिटी टूर के लिए चलाता था इंदौर दर्शन बस इंदौर (Indore)। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) द्वारा जल्द ही पर्यटकों को बड़ी सुविधा दिए जाने की […]
सारा शहर मच्छरों से परेशान इस साल मलेरिया के सिर्फ चार मरीज सामने आए इंदौर। हर साल की तरह इस साल भी सारा शहर मच्छरों से परेशान है, मगर इसके बावजूद राहत की बात यह है कि इंदौर में अब तक मलेरिया बुखार से पीडि़त 4 मरीज ही सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना […]
60 लाख खर्च होंगे, ब्रेललिपि में रहेंगे संकेतक, घूमने के लिए ट्राइसिकल इंदौर। सुखलिया क्षेत्र में नगर निगम दिव्यांगों के लिए अनोखा पार्क बनाने जा रहा है, जहां उनके लिए अनेक सुविधाएं जुटाई जाएंगी। साथ ही घूमने के लिए ट्राइसिकल के साथ-साथ विशेष प्रकार का पाथ-वे बनाया जाएगा। इस पर 60 लाख की राशि खर्च […]