भोपाल। प्रदेश के परिवहन विभाग में ट्रांसफरों पर प्रतिबंध होने के बावजूद 216 परिवहन निरीक्षक, उपनिरीक्षक आदि के तबादले किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि परिवहन मंत्री को बताना चाहिए कि ये ट्रांसफर किसके इशारे पर किए गए हैं। अगर ये रूटीन ट्रांसफर हैं और 1 अप्रैल से प्रतिबंध हटने ही वाला है तो प्रतीक्षा क्यों नहीं की गई। अगर तबादला उद्योग के तहत यह तबादले किए गए हैं तो इनके दलाली के अड्डे कहां पर हैं? भाजपा के नेता और स्वयं परिवहन मंत्री भी कांग्रेस सरकार पर दलाली के अड्डे चलाने का आरोप लगाते थे, अब उन्हें बताना चाहिए कि परिवहन विभाग का यह तबादला उद्योग किस अड्डे से चलाया जा रहा है। भ्रष्टाचार को भी सिंगल विंडो सिस्टम बनाने में लगी भाजपा सरकार जब स्वयं ही एक अप्रैल से रूटीन तबादले से प्रतिबंध हटाने की घोषणा कर चुकी है तो फिर हड़बड़ी में यह ट्रांसफर क्यों किए गए?सरकार को बताना चाहिए कि इन तबादलों की सिंगल विंडो कहां पर है? इन तबादलों में भारी लेनदेन की आशंकाएं प्रदेश में चर्चित है। क्या आगामी नगर परिषदों के चुनाव की फंडिंग शुरू हो गई है,इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिये।
Share:Related Articles
दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए बिछने लगी गोटियां
कांग्रेस ने विधायक संजय यादव और नीलेश अवस्थी को बनाया पर्यवेक्षक भोपाल। कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही दमोह में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारी भी शुरु कर दी है। पार्टी ने बरगी विधायक संजय यादव और पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी को यहां का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन दोनों ने नेताओं […]
मिशन 2023 और 24 के लिए संघ मोर्चे पर
मोहन भागवत पूरे संघ ने बढ़ाई सक्रियता भोपाल। केंद्र व भाजपा में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए 2023 और 2024 चुनौतीपूर्ण हैं। हालांकि, भाजपा पूरी तरह आशान्वित है कि 2023 में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों और 2024 के आम चुनाव में वह फिर अपना परचम फहराएगी, लेकिन मप्र के चुनाव को लेकर कराए गए एक […]
ठेकेदार को ऑफि स के बाहर घेरा, कार में बैठाकर तीस लाख रुपए की अड़ीबाजी करने लगे तीन बदमाश
आरोपी बोले दिमांग मत खराब कर, पैसे कैसे देगा बता, नहीं तो गोली मार दूंगा भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके का कुख्यात बदमाश व दो साथियों ने तीन दिन पहले एक ठेकेदार को उसके ऑफिस के बाहर घेर लिया। बदमाशों ने उसे गालियां दी और जबरन उसी की कार में बैठा लिया। यहां बदमाशों ने […]