
इंदौर इंदौर जिले में संपत्तियों के दस्तावेजों के पंजीयन की गाइड लाइन के निर्धारण के लिये आज यहां कलेक्टर श्री मनीष सिंह और विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया की उपस्थिति में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गाइड लाइन वर्ष 2021-22 के संबंध में विचार-विमर्श कर प्रस्ताव तैयार किया गया है। बैठक में प्रस्तावित गाइड लाइन वर्ष 2021-22 में मुख्यत: इंदौर शहर की परिधि से लगे हुये उभरते क्षेत्र/ग्राम एवं मुख्य मार्गों पर भविष्य की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये औसत 18.21 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। जिससे आगामी वित्तीय वर्ष में शासकीय राजस्व आय की अधिकाधिक प्राप्ति संभव हो सकें। प्रस्तावित गाइड लाइन पर आगामी 17 मार्च की शाम साढ़े 5 बजे तक सुझाव आमंत्रित किये गये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved