img-fluid

farmers को तबाह करने के लिए लाए गए हैं कृषि कानून: Sailaja

March 17, 2021

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार के तीन कृषि विरोधी काले कानून कृषि क्षेत्र को तबाह करने के लिए लाए गए हैं। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हरियाणा-पंजाब की सीमा स्थित शंभू बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को संबोधित करते हुए कहीं।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को बातचीत के नाम पर बार-बार बरगलाया गया। सरकार को अपने पूंजीपति मित्रों के सामने देश की जनता के हित नजर नहीं आ रहे हैं। इन काले कानूनों के जरिए सरकार कालाबाजारी और जमाखोरी को बढ़ावा दे रही है। सरकार किसानों को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। किसान इस सरकार के षड्यंत्र को जान चुके हैं।

पिछले 111 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं। 200 से ज्यादा किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन सरकार अहंकार में पूरी तरह से चूर है। सरकार को किसान और मजदूर की पीड़ा बिल्कुल भी नजर नहीं आ रही है। सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कई बार अपने आंसू बहाए। मुख्यमंत्री ने भी आंसू बहाए। लेकिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किसान आंदोलन में जान गंवा चुके अन्नदाताओं के लिए एक भी आंसू नहीं बहाया गया।

सैलजा ने कहा कि पहले दिन से इन तीन कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ रही है। जब तक यह कानून वापस नहीं होंगे, कांग्रेस पार्टी यह लड़ाई लड़ती रहेगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • बांकुड़ा में बोलीं ममता : Election Commission को चला रही है BJP

    Wed Mar 17 , 2021
    बांकुड़ा| पैर में चोट लगने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Benarjee) ने आज व्हीलचेयर पर बैठकर बांकुड़ा ( Bankura) में एक जनसभा को संबोधित किया। सभा में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर साजिश रचने और चुनाव के दौरान रुपये बांटने का आरोप लगाया। इस दौरान मंच पर उन्होंने एक बार फिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved