img-fluid

पेट की समस्‍याओं को दूर करने के साथ हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है सिंघाड़ा, जानें अन्‍य फायदें

March 23, 2021


आमतौर पर सर्दी के मौसम में हरी सब्जियों के साथ ही सिंघाड़ा भी बाजार की रौनक बढ़ाता है। केवल स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत और स्वास्थ्य के लिए भी सिंघाड़ा (Water chestnut) बेहद फायदेमंद है। इसका सेवन नवरात्रि में खूब किया जाता है। आपने सिंघाड़े (Water chestnut) का सेवन ज़रूर किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी इसके औषधीय गुणों के बारे में जानतें है। आपको बता दें कि सिंघाड़े में पॉलिफेनल्स (Polyphenals) और फ्लेवोनॉयड जैसे कई गुणकारी तत्व होते हैं। इसे एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी बैक्टीरियल (Anti bacterial), एंटी कैंसर और एंटी फंगल माना जाता है। इसका सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह कई तरह की बीमारियों का इलाज भी करता है। आइए आपको सिंघाड़े के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।



हड्डियों और दांतों को मिलेगी मजबूती
सिंघाड़े में कैल्शियम (Calcium) की भरपूर मात्रा होती है, इसलिए इसके सेवन से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा यह शारीरिक कमजोरीयों को भी दूर करता है।

अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद
सिंघाड़े (Water chestnut) का सेवन अस्थमा के मरीजों (Asthma patients) के लिए काफी फायदेमंद होता है। अदर आपको सांस से जुड़ी समस्या है, तो आपको सिंघाड़े का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे सास संबंधी समस्या जल्द खत्म होती है।

पेट की समस्याओं से दिलाए निजात
सिंघाड़े (Water chestnut) का सेवन पेट से जुड़ी समस्या जैसे- गैस, एसिडिटी (acidity) , कब्ज और अपच से राहत दिलाता है। इसके साथ ही दस्त की समस्या में भी मददगार होता है। इसके अलावा आंतों के लिए भी फायदेमंद है।

गले की समस्या के लिए मददगार
यह गले की कई समस्याओं को दूर करता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट (Anti-oxidant) गुण पाए जाते हैं, जो कि गले की खराश और टांसिल आदि से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा सिंघाड़े के सेवन से अनिद्रा की समस्या भी खत्म होती है।

नोट – उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशन डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें । कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

Share:

  • Bangladesh: 14 आतंकियों ने रची थी Prime Minister Sheikh Hasina को मारने की साजिश, कोर्ट ने सुनाई सजा

    Tue Mar 23 , 2021
    ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) की एक अदालत ने आज एक बड़ा फैसला सुनाया है। साल 2000 में प्रधानमंत्री शेख हसीना ( Prime Minister Sheikh Hasina )की हत्या के प्रयास(conspired to kill) के लिए अदालत ने 14 इस्लामी आतंकियों (14 terrorists)को सजा सुनाई(court sentenced) है। दोषियों ने साल 2000 में हसीना को मारने की साजिश रची थी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved