
इन्दौर। शहर में लगातार रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remedisvir Injection) का टोटा बना हुआ है। कल इंजेक्शन (Injection) नहीं पहुंचने के कारण लोगों ने हंगामा मचाया था और आज सुबह जब उन्हें मालूम पड़ा कि इंजेक्शन नहीं मिलेंगे तो वे सडक़ पर चक्काजाम करने बैठ गए। दवा बाजार में क्वालिटी ड्रग स्टोर पर आज सुबह से ही मरीजों के परिजनों की भीड़ लग गई थी, कोई सुबह चार बजे से यहां लाइन में लगा था तो धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई। 10 बजे जब लोगों को मालूम पड़ा कि आज भी इंजेक्शन नहीं मिलेंगे तो उनका सब्र जवाब दे गया और वे दवा बाजार (drug market) के बाहर ही सडक़ पर बैठकर नारेबाजी (sloganeering) करने लगे। हालांकि आधे घंटे बाद वे सडक़ (road) से हट गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved