
हरिद्वार। कोरोना वायरस(Corona virus) को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार कुंभ(Haridwar Kumbh) में पहुंचे निरंजनी और आनंद अखाड़े (Niranjani and Anand Akhara) के 17 अप्रैल को कुंभ समापन की घोषणा (Announcement of the end of Kumbh) के बाद अब संतों के बीच तनाव बढ़ गया है।
एक ओर कुंभ समापन की घोषणा से बैरागी संत (Bairagi Saint) नाराज हो गए हैं तो वहीं दूसरी ओर जगद्गुरु शंकराचार्य के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने घोषणा कर दी है कि कुंभ अपनी तय अवधि तक चलेगा।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि कुंभ किसी संस्था या अखाड़ा का नहीं है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने घोषणा की कि कुंभ ज्योतिष है और अपनी अवधि तक चलेगा। कोरोना नियमों का पालन करते हुए शंकराचार्य छावनी लगी रहेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved