
रीवा । मध्य प्रदेश के रीवा से एक दिलदहलने वाली घटना सामने आई है। एक दुष्कर्म (Rape) के आरोप में सजा काट रहे युवक राजेश यादव ने जेल से छूटने के बाद रेप पीड़िता को जिंदा जला (Burn) कर मारने की कोशिश की है। अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है, वही आरोपी मौके से फरार हो गया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर के अंदर, माता-पिता आंगन में और भाई बगल के कमरे में सो रहा था. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे अचानक उसके कमरे में आग जलने लगी। आग एकदम फैलने लगी और लड़की की चीख से माता-पिता की आंख खुल गई। घरवालों ने आग लगाने वाले को देखा, लेकिन लड़की को बचाने के दौरान वह भाग निकला। झुलसी लड़की को तुरंत मऊगंज अस्पताल ले गए, जहां से उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नाबालिक युवती रेप के बाद हो गई थी गर्भवती
पुलिस ने बताया कि साल 2017 में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। जिसका बाद लड़की गर्भवती (Pregnant) हो गई, सामाजिक दबाव को कम करने के लिए लड़की के घर वाले लड़के से शादी का कहने लगे, लेकिन उसने इनकार कर दिया। घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। दो साल जेल में रहने के बाद आरोपी को अप्रैल 2020 में जमानत मिल गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved