img-fluid

अनियामित पीरियड की समस्‍या से निजात पाना चाहती हैं, तो इन चीजों को डाइट में करें शामिल

March 09, 2026


नई दिल्ली। ज्यादातर महिलाओं का पीरियड साइकल ठीक ही चलता है, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी है जिनका मैन्सटुअल सर्कल अनियामित रहता है। ऐसी महिलाओं को या तो पीरियड देरी से आता है या फिर पीरियड (Period) आने में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीरियड का देरी से आने का कारण तनाव, अनियामित खान-पान, लाइफस्टाइल (Lifestyle) और हॉर्मोनल (Hormonal) बदलाव है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रही हैं तो डॉक्टर की दवा खाने पर जोर मत दीजिए बल्कि अपनी डाइट पर ध्यान दीजिए।

दवाईयों के इस्तेमाल से शायद कुछ महीनों तक ये साइकल सुधर सकता है, लेकिन बाद में फिर से आपको इस तरह की परेशानी हो सकती है। पीरियड साइकल को ठीक करने का सबसे बेस्ट उपचार है आपकी डाइट। आप अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनकी मदद से पीरियड नेचुरल (Period natural) ही समय पर आ सकता है। आइए जानते है कि आप अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करें जिनसे आपका मैन्सटुअल साइकल (Mantical cycle) नियामित समय पर रहें।

अदरक का इस्तेमाल करें:
पीरियड साइकल को नियामित करने के लिए अदरक (ginger) बेस्ट ऑप्शन है इसे आप चाय या खाने में इस्तेमाल कर सकती है। औषधीय गुणों से भरपूर अदरक बॉडी में यूटिरस (Utrus) के संकुचन को बढ़ावा देती है और पीरियड के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात दिलाती है।

पपीता:
अनियामित पीरियड (Irregular period) का सबसे बेहतरीन और प्राकृतिक उपचार है पपीता (papaya:)। पपीते कैरोटीन का समृद्ध स्रोत होता है, जो शरीर में ओस्ट्रोजेन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, जो पीरियड के लिए जिम्मेदार हार्मोन है। पपीता यूटिरस में संकुचन पैदा करने के लिए जाना जाता है। पपीता पीरियड को रेगुलर करने का शक्तिशाली स्रोत है। प्रेग्नेंट महिलाओं को पपीता खाने से परहेज करने को कहा जाता है खासकर शुरुआती महीनों में। पपीते की गर्म तासीर की वजह से ही प्रेग्नेंसी में इसे खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

खजूर का सेवन करें:
खजूर आयरन, विटामिन सी, फोलेट और कई अन्य महत्वपूर्ण खनिजों और पोषक तत्वों (Nutrients) का एक समृद्ध और शक्तिशाली स्रोत है। खजूर एक ऐसा सुपर फूड है जो बॉडी को गर्म रखता है। नियामित रूप से महिलाएं अगर इसका सेवन करती है तो पीरियड साइकल (Period cycle) ठीक रहता है और पीरियड के दौरान होने वाली तकलीफ से भी निजात मिलती है।

गुड़ का सेवन करें:
अनियामित पीरियड साइकल रहता है तो गुड़ का इस्तेमाल करें। गुड़ बॉडी में हीमोग्लोबिन और आयरन का उत्पादन बढ़ाता है और पीरियड को समय पर आने के लिए प्रेरित करता है। आप भी अनियामित मासिक धर्म से पीड़ित है तो गुड़ को अपनी डाइट में शामिल करें।

विटामिस सी का भरपूर उपयोग करें:
विशेषज्ञों का मानना है कि विटामिन-सी (vitamin C) से भरपूर फलों और सब्जियों में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में एस्ट्रोजन का उत्पादन बढ़ाते हैं, और प्रोजेस्टेरोन की संख्या को कम करते हैं। विटामिन सी से भरपूर फल शरीर में गर्मी पैदा करने का काम भी कर सकते हैं, जो महिलाओं की प्रजनन (Breeding of women) क्षमता के लिए अच्छा है।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Share:

  • मिडिल ईस्ट तनाव पर विदेश मंत्री आज दोनों सदनों में देंगे बयान, संसद में घमासान के आसार

    Mon Mar 9 , 2026
    नई दिल्ली. ईरान (Iran) और अमेरिका-इजरायल (US-Israel) के बीच बढ़ते टकराव की गूंज अब संसद (Parliament) में भी सुनाई दे सकती है. माना जा रहा है कि मौजूदा पार्लियामेंट सेशन के दौरान वेस्ट एशिया (West Asia) का संकट एक प्रमुख मुद्दा बन सकता है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इस संवेदनशील मामले पर बेहद सावधानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved