
इंदौर। एक शख्स को पीछले दो से तीन दिन से पुलिस समझा रही है कि मास्क पहन ले, लेकिन वह पुलिस को हल्के में ले रहा था, आज पुलिस उसे टांगा टोली करते हुए थाने ले गई।
गांधी रोड थाने स्थित नगर निगम की दुकानों के सामने करीब 35 साल का एक शख्स बीते दो तीन दिन से देखा जा रहा था। पुलिस ने पहले उसे समझाया कि तुम जो भी मास्क पहनो। आज वह बिना मास्क दिखा तो पुलिस वाले उसे अस्थाई जेल पहुंचाने के लिए टांगा टोली कर ले गए। इस दौरान बिना मास्क वाले शख्स ने खूब नाटक किए। पत्थर से खुद को सिर भी फोडऩे लगा, लेकिन पुलिस उसे थाने ले गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved