
पणजी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड मामले से जुड़े ड्रग केस में एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी शुक्रवार को गोआ में हुई है. एंटी ड्रग एजेंसी की एक टीम ने हेमल शाह नाम के इस शख्स को ड्रग मामले में गिरफ्तार किया है.
NCB के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, ‘सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े ड्रग मामले की तहकीकात के दौरान आरोपी शाह का नाम प्रकाश में आया था.’ इसी हिसाब से एक ट्रैप तैयार किया गया और उसकी मदद से शाह को गोआ में गिरफ्तार कर लिया गया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved