
गोंडा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा जिले (Gonda district) की पुलिस(Police) डीएनए टेस्ट (DNA Test) से बच्चे के पिता का पता लगाएगी. इसके लिए जिलाधिकारी(DM) मार्कण्डेय शाही के आदेश के बाद कब्र खुदवाकर नवजात के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया जिसे पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट(Post mortem and DNA test) के लिए भेज दिया गया.
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर में एक महिला ने रेप का मुकदमा दर्ज (case file) करवाया था. विवेचना में मेडिकल जांच(Medical test) से उसके गर्भवती होने का पता चला था फिर 25 मई को उस महिला ने बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई.
बिना पुलिस या विवेचनाधिकारी को बताए परिजनों ने उसको दफना दिया. एसओ मोतीगंज बीएन सिंह ने जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के आदेश पर सदर तहसीलदार डॉक्टर पुष्कर मिश्रा की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवा (The body was taken out of the grave) कर पीएम और डीएनए के लिए भेजा है जिससे उस बच्चे के पिता के बारे में पता चलेगा कि इसका पिता कौन है और अपराध किसने किया है. तत्पश्चात अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी. घटना मोतीगंज थाना क्षेत्र के गांव की है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved