
भोपाल। कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) ने ट्वीटर ( Twitter) पर एक पोस्टर जारी कर राज्य सभा सांसद और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का लापता बताया है। उन्होंने पोस्टर जारी करते हुए लिखा है कि- मत ढूंढो इन्हें संकट के समय मध्य प्रदेश में, सिंधिया जी अपने निजी कार्यों से हैं विदेश (Foreign) में। अपने शहर में जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा, इनका कारवां तभी यहां आएगा। आप तो बैठिए दुबई (Dubai), जनता है भरोसे राम के, अभी चुनाव थोड़ी है अभी आम लोग आपके क्या काम के। पोस्टर पर लिखा है कि महाराज कहा हो आप… भाजपा की सरकार (Government) मौत के आंकड़े छुपा रही है… आपके उसूलों पर कब आंच आएगी…आप सडक़ पर कब उतरेंगे…चि_ी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved