
इंदौर। इंदौर से सीहोर जा रही नर्मदा एक्सप्रेस में सुखलिया की मुस्कान हाडा की हत्या के मामले में उसके सिरफिरे प्रेमी सागर जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुस्कान कि पहली शादी टूटने के बाद वह सागर के संपर्क में आई थी। दोनों पड़ोसी थे। बाद में दोनों का विवाद हुआ। मुस्कान सागर से दूर हो गई थी लेकिन सागर उसका पीछा नही छोड़ रहा था। वारदात के कुछ समय पहले उसे मुस्कान के भोपाल जाने की बात का पता चला तो वह भी ट्रेन पर सवार हो गया। वह इस दौरान नशे में था। मुस्कान को मारकर वह ट्रेन से कूद गया। संदेही मानकर पुलिस उसकी तलाश में गई तो उसके जूते पर लगे खून को देखकर पुलिस को यकीन हो गया कि हत्या उसने की। बाद में उसने हत्या की बात भी कबुल ली।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved