
संभल। यूपी(Uttar Pradesh) के संभल (sambhal) में एक बच्चे के हाथ और पैरों में कुल मिलाकर 24 अंगुलियां(24 fingers in the boy hands and feet) हैं। बच्चे की उम्र सात साल है। शरीर की यह बनावट बच्चे के लिए अब परेशानी का कारण बन रही है। दरअसल, कुछ लोग बच्चे को बेचने के लिए परिवार पर दबाव (pressurizing the family to sell the child) बना रहे हैं। यही नहीं, बच्चे को खरीदने के लिए लोगा 24 लाख रुपए तक कीमत (Rs 24 lakh to buy a child) लगा चुके हैं। वहीं, जब परिजनों ने बच्चे को बेचने से मना किया तो उन्हें जान से माने की धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है। थाना प्रभारी विधुत गोयल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामला संभल जिले के रजपुरा थाना इलाके के गांव मुटेना का है। यहां एक बच्चे के हाथ और पैर में कुल मिलाकर 24 अंगुलियां हैं। हर एक हाथ में छह-छह अंगुलियां और हर पैर में भी छह-छह अंगुलियां हैं। शरीर की दुर्लभ बनावट की वजह से यह बच्चा अपनी और अपने परिवार के लिए परेशानी का कारण बन गया है। कुछ लोग इस बच्चे को खरीदने के लिए परिवार पर दबाव बना रहे हैं। वह बच्चे की 24 लाख रुपए कीमत भी देने को तैयार हैं। परिजनों ने बच्चे को बेचने से इनकार किया तो जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved