उज्जैन। पुलिस ने मोबाइल फोन (mobile phone) लूटने एवं मोटर साइकिल चोरी करनेवाली एक गैंग को पकड़ लिया है। इनके पास से 4 मोबाइल फोन एवं चोरी की 9 बाईक भी जब्त की है। पुलिस (Police) द्वारा इनसे पूछताछ जारी है।
थाना माधव नगर की टीम वर्क से आरोपित शिवम पुत्र मनीष (18) निवासी कोट मौहल्ला, दीपक उर्फ गुल्लु पुत्र हरचरण रायकवार (20) निवासी रामेश्वर हनुमान मंदिर की गली, शुभम उर्फ भय्यु पुत्र कन्हैयालाल कुशवाह (19) साल निवासी जाली वाले कुएं के पास छोटी मायापुरी को धरपकड कर उनसे पुछताछ की गई। उनकी शिनाख्त पर मोबाइल फोन एवं मोटर सायकिल जब्त की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved