img-fluid

जदयू के पूर्व विधायक राजद में शामिल, तेजस्वी ने कहा, ‘गिरी हुई सरकार का गिरना तय’

July 03, 2021


पटना । आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने आरोप लगाया है कि बिहार (Bihar) में मौजूदा सरकार चोर दरवाज़े (Thief door) से सत्ता (Power) में आई है। उन्होंने कहा कि यह गिरी हुई सरकार है। गिरी हुई सरकार (Fallen government) का अब गिरना (Certain to fall) तय है। इस सरकार से बिहार की जनता परेशान हैं और उम्मीद लगाए बैठी है कि यह सरकार जल्दी गिर जाए ।
वहीं बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह शनिवार को अपने समर्थकों के साथ राजद में शामिल हो गए। सिंह को राजद की सदस्यता दिलाते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की गिरी हुई सरकार का गिरना तय है। तेजस्वी ने पूर्व विधायक महेश्वर सिंह का राजद में स्वागत करते हुए उन्हें अनुभवी नेता बताया। उन्होंने कहा कि इनके आने से राजद और मजबूत होगा।
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार नौजवानों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि आज रिश्वत के बिना कोई काम नहीं हो रहा है। अफसरशाही इतना बढ़ गई है कि मंत्री को भी इसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा, “बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के सहारे सरकार चल रही है। भ्रष्ट अधिकारी, मंत्री और विधायक पर हावी हैं। समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने जो कुछ भी कहा है, वह बिलकुल सही है। मंत्री ने जो आरोप लगाए उसके छींटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी पड़े हैं।”
तेजस्वी ने बिहार में तबादले के नाम पर कमाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं, तभी से यह धंधा चल रहा है।

Share:

  • कौन हैं पुष्कर सिंह धामी, जिन्हें BJP ने बनाया है उत्तराखंड का मुख्यमंत्री, जानिए उनके बारे में

    Sat Jul 3 , 2021
    नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद राज्‍य में नए सीएम की अटकलों पर अब विराम लग गया है. बीजेपी ने युवा चेहरे पुष्कर सिंह धामी के हाथों में सीएम पद की कमान दी है. माना जा रहा है कि आज ही धामी सीएम पद की शपथ ले सकते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved