img-fluid

इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण, धीरे-धीरे मिलेंगे शुभ परिणाम

July 24, 2021

डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की गणना में सूर्य, चंद्र और शनि की गणना का विशेष महत्व होता है। जातक की कुंडली में शनि अशुभ होने पर उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। सभी नौ ग्रहों में शनि सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रहे हैं। शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए ढाई वर्ष का समय लेते हैं। किसी भी एक राशि में शनि ग्रह के होने पर उस राशि पर साढ़े सात वर्षों तक शनि का प्रभाव रहता है।

इसे ही शनि की साढ़ेसाती कहा जाता है। कोई भी व्यक्ति अपने जीवन काल में कम से कम एक बार जरूर शनि की दशा का सामना करता है। शनि ग्रह के किसी एक राशि में गोचर करने पर एक साथ पांच राशियों पर प्रभाव पड़ता है। तीन राशियां को शनि की साढ़ेसाती का सामना करना पड़ता है जबकि दो राशियों पर ढैय्या। शनि की साढ़ेसाती किसी राशि पर तीन चरणों से होकर गुजारती है। पहला चरण, दूसरा चरण और तीसरा चरण।


इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण
वर्तमान समय में शनि मकर राशि में हैं जिस कारण से धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। वहीं मकर पर दूसरा और कुंभ पर पहला चरण है। धनु राशि पर से साढ़ेसाती पूरी तरह से 29 अप्रैल 2022 को उतर जाएगी। माना जाता है कि शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण कम परेशानी वाला होता है। जैसे-जैसे समय बीतता है इसका प्रभाव कम होने लगता है। अगर किसी जातक की कुंडली में शनि शुभ भाव में बैठे हैं तो शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुभ फल भी प्रदान करता है।

क्या होती है शनि की साढ़ेसाती?
ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र राशि से जब शनि 12वें, पहले और द्वितीय भाव में रहता तो उस अवधि को शनि की साढ़ेसाती कहा जाता है। शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं। पहला, दूसरा और तीसरा चरण। इनमें से दूसरा चरण बहुत ही परेशानी और कष्ट से भरा रहता है जबकि तीसरा चरण जैसे-जैसे खत्म होता है जातकों को शुभ फल देना लगता है।

Share:

  • Guru Purnima 2021: पढ़ाई में मन नहीं लगता, भाग्य साथ नहीं देता तो आज के दिन करें ये उपाय

    Sat Jul 24 , 2021
    डेस्क। आज 24 जुलाई को आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि है. आज के ही दिन महाभारत के रचियता और संस्कृत के महाज्ञानी द्वैपायन व्यास का जन्म हुआ था. द्वैपायन व्यास ने ही संसार को चारों वेदों का ज्ञान दिया था और 18 महापुराणों की रचना की थी, इसलिए उन्हें प्रथम गुरू का दर्जा दिया जाता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved