img-fluid

संग्राम सागर पार्क के पास नाबालिगों का हिंसक उत्पात, छात्र पर चाकू-बेल्ट से हमला

November 20, 2026

  • 15 से 16 नाबालिगों ने घेरकर किया हमला, पैर और कमर में गंभीर चोटें, वारदात का वीडियो आया सामने

जबलपुर। शहर में नाबालिगों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाओं ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। तिलवारा थाना क्षेत्र के संग्राम सागर पार्क (बाजनामठ) के पास नाबालिगों के एक गुट ने कोचिंग में पढऩे वाले छात्र अम्मू तिवारी पर चाकू और बेल्ट से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 15 से 16 नाबालिगों ने छात्र को घेरकर वारदात को अंजाम दिया। हमले में छात्र के पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।


  • उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल छात्र हमलावरों का परिचित था। इसके बावजूद नाबालिगों के समूह ने उसे निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे कोई पुराना विवाद भी नहीं था। हमले के दौरान आरोपियों ने छात्र पर चाकू और बेल्ट से वार किए। वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चाकूबाजी की वारदात को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शिकायत मिलने के बाद तिलवारा थाना पुलिस मेडिकल अस्पताल पहुंची और घायल छात्र के बयान दर्ज किए। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। इस घटना ने शहर में नाबालिगों के बीच बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति और आपराधिक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था, बल्कि युवाओं की सुरक्षा और सामाजिक वातावरण के लिए भी चिंता का विषय बन रही हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved