img-fluid

कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार में लगेगा समय, CM बसवराज आज पहुंचेंगे दिल्ली

July 30, 2021

नई दिल्ली/बेंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) में बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद की शपथ तो ले ली है लेकिन अभी उनके मंत्रिमंडल के विस्तार (expansion of cabinet) में समय लग सकता है। इसी बीच मुख्यमंत्री बोम्मई के आज शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने की खबर मिली है। वे यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी होने के सवाल पर मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि जब कोई नया व्यक्ति मुख्यमंत्री बनता है तो उसे मंत्रिमंडल का विस्तार करना ही होता है, तो यह आम बात है। उन्होंने कहा कि वे शुक्रवार को दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बोम्मई का प्रधानमंत्री नरेेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री बोम्मई ने बताया कि वह मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार दिल्ली आ रहे हैं। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के दौरान राज्य से संबंधित लंबित परियोजनाओं पर वार्ता करेंगे। उन्हें विश्वास है कि वे कर्नाटक को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।

गुरुवार को मुख्यमंत्री बोम्मई ने उत्तर कन्नड़ जिले में बारिश और बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सूत्रों की मानें तो वह राज्य में कैबिनेट विस्तार पर पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं से विमर्श करेंगे और लौटने के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिया जाएगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • लोकतंत्र में BJP की आस्था नहीं, वे चाहते हैं तंत्र हावी रहे व लोक पीछे : अखिलेश

    Fri Jul 30 , 2021
    लखनऊ। भाजपा (BJP) की लोकतंत्र में जरा भी आस्था नहीं (no faith in democracy) है। उसकी चाल है कि पूरा तंत्र ही लोक के हाथों से निकल जाए। उसकी मंशा है कि लोक पीछे रहे और तंत्र हावी रहे। लोकतंत्र खतरे (democracy threat) में है। भाजपा के छल से लोकतंत्र को बचाने की दिशा में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved