img-fluid

पेट्रोल की नही होगी चिंता, भारत में जल्‍द लॉन्‍च होगी ये इलेक्ट्रिक कारें, जानें कीमत व फीचर्स

August 08, 2021

नई दिल्ली। भारत में कुछ ऐसी मेड इन इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी चल रही हैं जो मार्केट में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक कारों से कहीं ज्यादा पावरफुल होंगी । आपको बता दें कि इतना ही इनकी कीमत भी किसी पेट्रोल डीजल वाली कार की रेंज में ही होगी जिन्हें ग्राहक आसानी से परचेज कर पाएंगे। आज हम आपको इन्हीं इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इन इलेक्ट्रिक कारों में एसयूवी से लेकर थ्री-व्हीलर कार भी शामिल है जो हाई रेंज के साथ मार्केट में उतारे जाएंगे। अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं हैं तो इनके बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

Mahindra eXUV300
Mahindra eXUV300 को ऑटो एक्सपो में भी पेश किया जा चुका है। ये एक स्टाइलिश इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी जो सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी। आपको बता दें कि eXUV300 कंपनी की पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार है। Mahindra eXUV300 डिजाइन के मामले में काफी हद तक XUV300 जैसी ही रहेगी हालांकि डिजाइन में कुछ बड़े अपडेट्स भी देखने को मिलेंगे।



  • Strom R3
    Strom R3 भारत की सबसे छोटी एक थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक कार होगी जिसे इसे साल लॉन्च किया जा सकता है। इस व्हीकल में दो लोगों के बैठने लायक स्पेस दिया गया है। कंपनी ने इस कार की शुरुआती कीमत भी तय कर दी है जो कि 4।5 लाख रुपये होगी। ऐसे में ये भारत में मिलने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन जाएगी जिसे आप किसी हैचबैक जितनी कीमत में खरीद पाएंगे। इसमें लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जिसकी बदौलत ये कार सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर की रेंज तय करने में सक्षम होगी।

    Mahindra eKUV100
    Mahindra eKUV100 में 15।9 किलोवाट की लिक्विड कूल मोटर लगाई गई है जो 54Ps की पावर 120NM टॉर्क के साथ जेनरेट करती है। जानकारी के अनुसार अपनी पावरफुल बैटरी की बदौलत ये एसयूवी तकरीबन 147 किमी की रेंज तय करने में सक्षम होगी। जानकारी के अनुसार इस कार को फास्ट चार्जिंग फीचर की वजह से 80 प्रतिशत चार्ज होने में इसे महज 50 मिनट का समय लगता है। इसकी कीमत 8 से 9 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

    Share:

  • Haryana Government गोल्डन ओलंपियन नीरज चोपड़ा को देगी छह करोड़

    Sun Aug 8 , 2021
    – पंचकूला में बनेगा एथलेटिक्स का अलग सेंटर चंडीगढ़/पंचकूला। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत को पहला गोल्ड (India’s first gold) दिलवाने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने छह करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved