
कोनाक्री। दुनियाभर में कई देश अपने निजी संकटों से जूझ रहे हैं। हाल ही में अफगानिस्तान(Afghanistan) में अशरफ गनी (Ashraf Ghani) को देश से भगाकर तालिबान(Taliban) ने यहां कब्जा कर लिया और नई सरकार के गठन की तैयारी कर रहा है। वहीं कई मीडिया के रिपोर्ट्स के मुतबिक अफ्रीकी देश गिनी में तख्तापलट (Military Coup Guinea) की खबर सामने आई है। वहां के राष्ट्रपति अल्फा कोंडे (President Alpha Conde) का कुछ अता-पता नहीं हैं।
गिनी की राजधानी कोनाक्री में राष्ट्रपति भवन के पास सैनिकों द्वारा भारी गोलीबारी की खबर सामने आई है। यहां सेना के विद्रोही गुट ने सरकार को हटाकर तख्तापलट (Military Coup Guinea) की साजिश की है यहां की सरकार भंग (state institutions dissolved) कर दी गई है। साथ ही देश की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है।
कोनाक्री शहर में एक पश्चिमी राजनयिक ने इस घटना को तख्तापलट का प्रयास बताया। रविवार सुबह गिनी की राजधानी कोनाक्री में गोलियों की आवाज सुनी गई और सैनिकों को सड़कों पर देखा गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved