
जबलपुर। सरकार द्धारा एक सितंबर से शराब बिक्री पर बिल देना अनिवार्य किया गया है, लेकिन शराब माफिया शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाकर मनमर्जी पर उतारू है। इतना ही नहीं बिल मांगने पर शराब दुकानदार व उसके गुर्गे ने अभद्रता व मारपीट करने पर उतारू है। ऐसा ही एक मामला कोतवाली क्षेत्रातंर्गत चंडालभाटा देशी शराब दुकान का सामने आया है। जहां शराब का बिल मांगने पर ग्राहक के साथ अभद्रता कर मारपीट की गई है। शिकायत पर पुलिस ने दुकान के गद्दीदार व अन्य कर्मियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि ग्वारीघाट आदर्श नगर निवासी 50 वर्षीय आनंद उर्फ मंगे सरदार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि विगत दिनों उसने चंडालभाटा स्थित देशी शराब दुकान से 16 पाव प्लन के कीमत 12 सौ रुपय के लिये थे।
जिसका उसने दुकानदार से बिल मांगा, जिससे वह उत्तेजित हो गया और अपने अन्य कर्मियों के साथ मिलकर उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। जबकि नियमानुसार एक व्यक्ति को एक साथ 16 पाव शराब नहीं बेची जा सकती इसके साथ ही शराब बिक्री पर बिल देना अनिवार्य है, लेकिन उक्त दुकानदार गुंडागर्दी पर ऊतारू है। शिकायत पर पुलिस ने जांच उपरांत शराब दुकान के गद्दीदार धर्मेन्द्र गौतम व कर्मी संजय खटीक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved