img-fluid

Ashoka Garden: लकवा पीडि़त पति के उपचार के बहाने महिला से नजदीकी बढ़ाई और किया बलात्कार

September 25, 2021

  • तीन साल पहले पीडि़ता को घर में अकेला पाकर दिया था वारदात को अंजाम

भोपाल। अशोका गार्डन (Ashoka Garden) इलाके में रहने वाली अधेड़ उम्र की महिला के पति को लकवा लगने के बाद मोहल्ले के एक व्यक्ति से छोट-छोटे कामों के मदद लेना महंगा पड़ गया। व्यक्ति ने तीन साल पहले महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप (Rape) किया। इसके पति को बताने व समाज में बदनाम करने की धमकी देकर उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। परेशान होकर महिला ने कल थाने में रिपोर्ट (Report) दर्ज करा दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय महिला अशोका गार्डन थानाक्षेत्र में रहती है। तीन साल पहले उसके पति को लकवा लगा तो वह बिस्तर पर आ गया। घर के छोटे-छोटे कामों के लए महिला को जरुरत पडऩे लगी तो उसने इलाके में रही रहने वाले रमेश सिंह नाम के व्यक्ति की मदद लेना शुरू कर दी। रमेश सिंह महिला के पति का परिचित भी था इसलिए उसका पहले से ही महिला के घर आना-जाना था। महिला के परिवार का भी रमेश के घर आना-जाना था। तीन साल पहले 15 अगस्त 2018 को जब महिला रमेश के घर पहुंची तो उस समय रमेश घर में अकेला था, उसकी पत्नी गांव गई हुई थी। सूनेपन का फायदा उठाते हुए रमेश ने डरा-धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला को धमकाते हुए कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह शारीरिक संबंध की बात उसके पति को बता देगा, साथ ही समाज में बदनाम भी कर देगा। बदनाम के डर के कारण महिला खामोशी रही। उसकी इसी चुप्पी का फायदा उठाते हुए रमेश ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। परेशान होकर महिला ने कल मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी रमेश सिंह को गिर तार कर लिया है। रमेश सिंह टॉप एन टाउन में काम करता है।

Share:

  • माफिया मुख्तार के करीबी पर चला बुलडोजर, 10 करोड़ रुपये का शॉपिंग मॉल ध्वस्त

    Sat Sep 25 , 2021
    मऊ: बांदा जेल (Banda Jail) में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के करीबी कोयला माफिया उमेश सिंह (Coal Mafia Umesh Singh) के तीनों बेटों के नाम से बने चार मंजिला मकान को सिटी माल के रूप में संचालित किया जा रहा था. अवैध रूप से चल रहे इस मॉल पर अभी जिला प्रशासन बुलडोजर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved