img-fluid

Gandhi Jayanti : राहुल ने किसान आंदोलन पर सरकार को घेरा, बोले- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी

October 02, 2021

नई दिल्ली। महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपनी ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है- ‘विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी है। महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि।’

क्या है वीडियो में 
गांधी जयंती पर राहुल गांधी की ओर से ट्विटर पर अपलोड की गई वीडियो में महात्मा गांधी का सत्याग्रह आंदोलन और किसान आंदोलन की वीडियो दिखाई देती है। इस वीडियो के शुरुआत में लिखा है- ‘सत्याग्रह तब और अब।’

असत्य और अन्याय के खिलाफ बापू ने सत्याग्रह किया था, आज अन्नदाता सत्याग्रह कर रहे हैं। वीडियो में इसके बाद किसानों पर हुए लाठीचार्ज के फुटेज दिखाई देते हैं। इसके बाद लिखा है- यहां हर दिल में बापू हैं, और कितने गोडसे लाओगे? तुम्हारे अत्याचार से डरते नहीं, तुम्हारे अन्याय के आगे झुकते नहीं, हम भारत के वासी हैं, सत्य की राह में रुकते नहीं।

किसान आंदोलन को लेकर हमलावर है कांग्रेस 
कृषि कानून बिल को लेकर किसान लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिनों किसानों ने भारत बंद का आह्वान भी किया था। इससे पहले भी किसान उग्र प्रदर्शन कर चुके हैं। इस आंदोलन को लेकर कांग्रेस भी सरकार पर हमलावर है और किसानों के साथ कृषि कानून बिल वापस लेने की मांग कर रही है।

Share:

  • भारत ही नहीं पाकिस्तान में आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

    Sat Oct 2 , 2021
    इस्लामाबाद। पेट्रोल-डीजल के दाम भारत में (Petrol-Diesel Price hike in India)ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में भी इस समय कीमतें आसमान छू रही हैं। इस समय पाकिस्तान (Pakistan) में पेट्रोल की कीमत 127 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जबकि भारत में पेट्रोल 121 रू प्रति लीटर पर पहुंच गया है। बता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved