
जबलपुर। खमरिया क्षेत्र में धर्मांतरण का प्रचार प्रसार करते हुए आपत्तिजनक पाठ्य पुस्तकें, पंप्लेट्स वितरित करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कई आपत्तिजनक पंपलेट व पुस्तके पायी गई है, जोकि हिन्दू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लेते हुए पूछताछ शुरु कर दी है। अंतराष्र्टीय हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने शिकायत की कि वेस्ट लैण्ड खमरिया में कुछ लोग धर्म का प्रचार-प्रसार गलत तरीके से कर रहे है।
जिस पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एक महिला व तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से आपत्तिनक पंपलेट व अन्य सामग्री बरामद की गई है। वहीं हिन्दू परिषद की प्रांत महामंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गये आरोपी सत्कार रामपाल के नाम का प्रचार प्रसार कर हिन्दू देवी देवताओं पर अपशब्द उल्लेखित सामग्री का वितरण कर रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved