
जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्रातंर्गत सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे लोगों को एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों को हाथ पैर पर गंभीर चोटे आई है, वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस (Police) ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।पुलिस ने बताया कि पाटन रमपुरा निवासी नीलेश बर्मन (Neelesh Barman) ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बीती शाम वह अपने मालिक मोती सिंह लोधी के साथ पाटन जा रहा था।
रास्ते में गांव का लालचंद्र अहिरवार मिला, जिससे सड़क किनारे खड़े होकर उसके मालिक मोती सिंह बात कर रहे थे। उसी समय कटंगी तरफ से आ रहीं तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 20 सीएच-9427 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मोती सिंह व लालचंद्र को चोटे आ गई। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved