img-fluid

हॉकी चैम्पियनशिपः विवेक सिंह, राजा करण, साई, राउंडग्लास, आरवीऔर मार्कंडेश्वर अकादमी ने जीते मुकाबले

October 19, 2021

भोपाल। हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रथम जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 का प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को शुभारंभ हुआ। उन्होंने मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम की नवनिर्मित टर्फ पर हॉकी बॉल को हिट करके टूर्नामेंट की शुरुआत की।

इस अवसर पर खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता, हॉकी इंडिया एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य और चयनकर्ता रजनीश मिश्रा तथा चयनकर्ता सैयद अली सहित खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे। चैंपियनशिप का आयोजन मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है। चैंपियनिशप के पहले ही दिन सोमवार को छह मुकाबले खेले गए, जिनमें ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी, राजा करण हॉकी अकादमी, साई अकादमी, राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी, आरवी अकादमी ऑफ हॉकी और मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।

चैम्पियनशिप में दिन के पहले मुकाबले में ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी ने बरार हॉकी अकादमी अमरावती को एकतरफा 11-0 से पराजित किया। विवेक सिंह अकादमी ने पहले क्वार्टर में 2, तीसरे क्वार्टर में 6 और चौथे क्वार्टर में 3 गोल दागे। टीम के धर्मेंद्र पाल ने 5 गोल किए।

दूसरे मुकाबले में आरवी अकादमी ऑफ हॉकी ने भाई बेहलो हॉकी अकादमी भागता को 6-1 से शिकस्त दी। भाई बेहलो अकादमी ने पहले क्वार्टर में गोल करके बढ़त बनाई। हालांकि, इसके बाद आरवी अकादमी ने दूसरे क्वार्टर में 4, तीसरे और चौथे क्वार्टर में 1-1 गोल करते हुए 6-1 से मुकाबला जीत लिया।

तीसरे मुकाबले में राजा करण हॉकी अकादमी ने ध्यानचंद हॉकी अकादमी को एकतरफा 13-0 से हराया। राजा करण अकादमी ने पहले क्वार्टर में 2, दूसरे में 3, तीसरे में 2 और चौथे क्वार्टर में 6 गोल दागे। टीम के खिलाड़ी लवप्रीत सिंह ने मैच में हैट्रिक जमाते हुए कुल 6 गोल किए।

दिन के चौथे मुकाबले में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने गुमानहेरा राइजर्स अकादमी को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से पराजित किया। मैच का पहला गोल दूसरे क्वार्टर में गुमानहेरा राइजर्स की ओर से अमन शर्मा ने किया। तीसरे क्वार्टर में राउंडग्लास पंजाब की ओर से लगातार दो गोल किए। सवराज ने 34वें और कप्तान रविंदर सिंह ने 42वें मिनट में मैदानी गोल दागते हुए टीम को निर्णायक बढ़त बना ली।
पांचवें मुकाबले में साई अकादमी ने एचआईएम अकादमी को 3-1 से पराजित किया, जबकि दिन के अंतिम मुकाबले में मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी ने सिटीजन हॉकी इलेवन को 6-0 से हराया।

चैंपियनशिप में मंगलवार के मुकाबले
1. बरार हॉकी अकादमी विरुद्ध नवल टाटा हॉकी अकादमी, प्रातः 6.45 से
2. भाई बेहलो हॉकी अकादमी विरुद्ध नामधारी स्पोर्ट्स अकादमी, प्रातः 8.30 से
3. ध्यानचंद हॉकी अकादमी विरुद्ध मुम्बई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन, प्रातः 10.15 से
4. गुमानहेरा राइजर्स अकादमी विरुद्ध माता साहिब कौर हॉकी अकादमी, दोपहर 12.00 से
5. साई अकादमी कोलकाता विरुद्ध सिटीजन हॉकी इलेवन, दोपहर 1.45 से
6. एचआईएम अकादमी विरुद्ध मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी, दोपहर 3.30 से (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • सरकार को चालू वित्त वर्ष में 5 सीपीएसई से 814 करोड़ रुपये लाभांश मिले

    Tue Oct 19 , 2021
    नई दिल्ली। सरकार को 5 केंद्रीय लोक उपक्रमों (सीपीएसई) (5 Central Public Sector Undertakings (CPSEs)) से वित्त वर्ष 2021-22 में लाभांश किस्त (Dividend Installment in FY 2021-22) के रूप में लगभग 814 करोड़ रुपये मिले हैं। वित्त मंत्रालय के निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने सोमवार को ट्वीट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved