
नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. आम आदमी पार्टी की युवा नेता और विधायक रुपिंदर कौर रूबी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं. रुपिंदर कौर रूबी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं. इससे पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved