img-fluid

मप्रः सांची में महाबोधी महोत्सव 28 नवम्बर को

November 27, 2021

रायसेन। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (world famous tourist destination) तथा बौद्ध अनुयायियों के तीर्थ स्थल सॉची में महाबोधी महोत्सव (Mahabodhi Festival ) रविवार, 28 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुराधा शंकर सिंह के मुख्य आतिथ्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

सहायक जनसम्पर्क संचालक अनुभा सिंह ने शुक्रवार को बताया कि चेतियागिरी विहार सांची के 69वें वार्षिकोत्सव पर 28 नवम्बर को प्रातः 08 बजे भगवान बुद्ध के शिष्य सारिपुत्र और महामोदग्लायन के पवित्र अस्थि कलश की स्थापना तथा पूजन होगी। इसके पश्चात प्रातः 08.30 बजे पंचशील पाठ एवं वंदना होगी। प्रातः 10 बजे विशिष्ट अतिथियों द्वारा विशेष पूजा की जाएगी तथा शाम 05.30 बजे समापन समारोह होगा।

उल्लेखनीय है कि विश्व प्रसिद्ध सांची के बैद्ध स्तूल परिसर स्थित चैत्यगिरि विहार मंदिर के लोकार्पण समारोह के रूप महाबोधि महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1952 में नवंबर के अंतिम रविवार को हुई थी, जिसमें तत्कालीन प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू शामिल हुए थे। तभी से हर साल नवंबर के अंतिम रविवार को इस महोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है। इस महोत्सव में देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के अलावा बाद के वर्षों में देश की कई शख्सियतें शामिल हो चुकी हैं। पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने भी एक बार इस महोत्सव में आकर अस्थि कलश की पूजा अर्चना की थी। आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • RBI ने स्टेट बैंक पर लगाया एक करोड़ रुपये का जुर्माना

    Sat Nov 27 , 2021
    नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) (Reserve Bank of India (RBI)) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) (State Bank Of India (SBI)) पर नियामक अनुपालन में कमी को लेकर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई (RBI) ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। रिजर्व बैंक ने बताया कि 16 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved