
इंदौर। एमवाय अस्पताल (MY Hospital) के एक वार्ड में हुई जुड़वां बच्चों (twince) की मौत के बाद परिजन ने हंगामा कर दिया। डॉक्टर (doctor) ने बच्चों के पिता के खिलाफ मामले में केस दर्ज कराया है।
संयोगितागंज पुलिस (sanyogitaganj police) ने बताया कि पायल पति विकास को प्रसूति के लिए एमवाय अस्पताल (my hospital) लाया गया था। उसने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद दोनों बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा होने के बाद एमवाय के डॉ. अंकित अग्रवाल (Dr.Ankit Agarwal) ने संयोगितागंज थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि मैं एमवाय अस्पताल के वार्ड क्रमांक 4 में गया तो विकास तंवर आया और बोला कि बच्चों को डिस्चार्ज कर दो। इस पर मैंने कहा कि मैडम आएंगी, तब छुट्टी होगी। इतनी बात सुनते ही विकास ने मारपीट कर दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved