
देवास। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास (Dewas) में कलियुगी बेटों ने अपनी मां (Mother) पर केरोसिन (kerosene) डालकर आग लगा दी। महिला आग में गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया है। संपत्ति संबंधी विवाद के चलते घटना हुई है।
जानकारी के मुताबिक देवास जिले के खातेगांव (khategaon) में यह घटना हुई। पुलिस (Police) ने बताया कि संजय साहू व प्रदीप साहू पिता हेमराज साहू भाई हैं। इनका मकान (Home) के बंटवारे को लेकर मां घीसिया से विवाद है। रविवार देर रात को भी विवाद हुआ। गुस्से में आकर दोनों भाइयों ने मां घीसिया बाई पर केरोसिन डाल दिया और आग लगा दी।
महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग आए। आग बुझाने के प्रयास किए। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। उसे हरदा रैफर किया गया। घटना के वक्त घर में घीसिया बाई की बेटी पिंकी भी थी। बताया जा रहा है कि मां बेटी दोनों साथ रहतीं हैं। दोनों भाई किराए के मकान में रहते हैं।
मकान को लेकर भाइयों का मां से विवाद चल रहा है। इसके चलते आएदिन कहासुनी होती रहती है। रविवार रात को भी विवाद हुआ और दोनों भाइयों ने महिला को आग लगा दी। महिला की बेटी पिंकी की रिपोर्ट पर आरोपी संजय साहू व प्रदीप साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी भाइयों की तलाश कर रही है। इधर महिला की हालत गंभीर है। उसका मुंह, हाथ पैर बुरी तरह झुलस गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved