इंदौर न्यूज़ (Indore News) बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

इंदौर में नेपानगर से लाया गया 8 माह का तेंदुआ झू से हुआ गायब

  • अब वन विभाग और प्राणी संग्रहालय की टीम खोजबीन में जुटी

इंदौर। इंदौर वन विभाग की टीम (Indore Forest Department team)  नेपानगर से 8 माह के तेंदुए को इंदौर लाई (Leopard brought to Indore) थी और कल रात उसे पिंजरे में रखा गया था।आज सुबह उसके नहीं मिलने पर हड़कंप मच गया। बुरहानपुर और नेपानगर के वन अधिकारियों ने लोगों की शिकायत पर एक स्थान से 8 माह के तेंदुए (Leopard) को पकड़ा था। उसे वाहन में पिंजरे सहित इंदौर लाया गया और कल रात उसे लेकर वन विभाग (Forest Department) की टीम प्राणी संग्रहालय पहुंची थी। रात होने के कारण तेंदुए को वहां बने बड़े पिंजरे में शिफ्ट नहीं किया जा सका था। बारिश होने के कारण पिंजरे पर त्रिपाल डाल दी गई थी। आज दोपहर में जब तेंदुए को शिफ्ट करने के लिए कर्मचारी पहुंचे तो वह गायब मिला। तेंदुए के गायब होने के बाद विभाग के साथ-साथ प्राणी संग्रहालय के अधिकारी तेंदुए की खोजबीन में जुटे हैं। रात तक तेंदुए के मामले में कोई खबर नहीं मिली है सूत्रों का कहना है कि तेंदुए के दोनों पैरों में चोट लगी है। इसी के चलते उसे आसपास के क्षेत्रों में तलाशा जा रहा है।

प्राणी संग्रहालय के सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े मिले
इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों (department officials)  का कहना है। कि वन विभाग की टीम (forest department team) ने नेपानगर (nepanagar) के नवादा रेंज से तेंदुए को पकड़ा था वहां वह ग्रामीणों के घर के आस-पास घूम रहा था तेंदुए को जो पिंजरे में वन विभाग की टीम लाई थी वहां पिंजरा भी जर्जर हालत में हो रहा था वहीं दूसरी ओर एक और बड़ी लापरवाही यहां सामने आई है। कि प्राणी संग्रहालय में लगे कई सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। जिसके कारण अब तेंदुए की पड़ताल करने में मुश्किलें आ रही है उसके पग मार्क के आधार पर खोजबीन की जा रही है।

Share:

Next Post

IND vs SA: ओमिक्रॉन का टेस्ट सीरीज पर पड़ सकता है असर, इतने मैच खेलेगी भारतीय टीम

Thu Dec 2 , 2021
नई दिल्ली। भारत के साउथ अफ्रीका (India’s South Africa)  दौरे पर कोविड 19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (new variant of kovid 19 omicron) का असर पड़ सकता है। बीसीसीआई (BCCI) क्रिकेट साउथ अफ्रीका (cricket south africa)  से भारत का दौरा रिशेड्यूल करने का अनुरोध कर सकता है। बीससीआई क्रिकेट साउथ अफ्रीका (bcci cricket south africa) […]