उज्जैन। शिप्रा नदी पर बड़े पुल की दूसरी भुजा सिंहस्थ 2016 में बनी थी और ऐसा लगता है कि उसमें मॉनीटरिंग नहीं की गई और इसमें भ्रष्टाचार हुआ। सिंहस्थ 2016 के आयोजन को लेकर शिप्रा नदी सहित कुछ रेलवे क्रासिंग पर 14 नए ब्रिज बनाए गए थे। इनमें से बड़े पुल के समानांतर भी एक नया ब्रिज बना था। 5 साल में ही यह उखडऩे लगा है। ब्रिज की ऊपरी सतह गायब हो रही है और अंदर से सरिये और गिट्टी दिखाई देने लगी है। सिंहस्थ 2016 में राज्य शासन ने उज्जैन में विकास के 5 हजार करोड़ के काम कराए थे।
इसमें सिंहस्थ क्षेत्र के कार्य भी शामिल थे। उस दौरान शहर में 14 ब्रिज और रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण भी पीडब्ल्यू के सेतु निगम ने किया था। सिंहस्थ के दौरान 5 करोड़ श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था की दृष्टि से सबसे ज्यादा भीड़ के दबाव की आशंका शिप्रा नदी पर बने पुराने बड़े पुल पर थी। यही कारण था कि यहाँ इसके समानांतर नया ब्रिज बनाया गया था। देख रेख के अभाव में अब यह ब्रिज क्षतिग्रस्त होने लगा है। ब्रिज के बीच में ऊपरी सतह की सीमेंट कांक्रीट गायब हो रही है। कई जगह ब्रिज के आधार को मजबूती देने वाला सरियों का जाल नजर आने लगा है। इसके कारण ब्रिज से गुजरने वाले वाहनों को भी परेशानी आ रही है। दो पहिया वाहन कभी भी इसमें फंसकर गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
Share:
आगर-मालवा। क्षत्रिय समाज में महिलाओं का सम्मान सबसे महत्वपूर्ण होता है। शिवराज सरकार में मंत्री बिसाहूलाल सिंह यह भूल गए हैं। यह बात गुरुवार को आगर रेस्ट हाउस पर पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहीं। मंत्री बिसाहूलाल ने महिलाओं के प्रति जो बयान दिया उसकी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे मंत्री […]
ठेकेदार पुरानी मूर्तियाँ उठा ले गया-मुख्यमंत्री ने 45 दिन का कहा था उज्जैन। महाकाल लोक की सप्त ऋषि की मूर्तियाँ जल्द नहीं लग पाएँगी और पुरानी मूर्तियों को हटा दिया गया है। पहले कहा जा रहा था कि यह 45 दिन में लग जाएँगी। उज्जैन के महाकाल लोक में तेज आँधी और हवा से महाकाल […]
3 नए केस आए तो ठीक होने पर 10 की छुट्टी भी हुई उज्जैन। जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या अब 53 रह गई है। इसमें 3 नए मरीज भी शामिल हैं। इधर पिछले 24 घंटे में उपचार के बाद ठीक हुए 10 मरीजों की छुट्टी भी की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा […]
उज्जैन। एक समय में प्रदेश के कोरोना हॉट स्पॉट रहे मालवा क्षेत्र में कोरोना के संक्रमण की दर फिर तेज हो गई है। क्षेत्र के इंदौर और उज्जैन जिलों ने शुक्रवार को कोरोना संकट के मद्देनजर दो नए रिकॉर्ड बनाए। इंदौर में जहां रिकॉर्ड 492 नए संक्रमित पाए गए, तो उज्जैन में प्रशासन ने सख्त […]