उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

समाज की महिलाओं का सम्मान सबसे महत्वपूर्ण मंत्री बिसाहूलाल सिंह इस्तीफा दें : जयवर्धन सिंह

आगर-मालवा। क्षत्रिय समाज में महिलाओं का सम्मान सबसे महत्वपूर्ण होता है। शिवराज सरकार में मंत्री बिसाहूलाल सिंह यह भूल गए हैं। यह बात गुरुवार को आगर रेस्ट हाउस पर पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहीं। मंत्री बिसाहूलाल ने महिलाओं के प्रति जो बयान दिया उसकी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन प्रदेश की शिवराज भाजपा सरकार कैबिनेंट मंत्री के बयान के बाद भी चुप्पी साधे बैठी है, जो यह बता रही की वह भी बयान का समर्थन करते हैं, अगर ऐसा नहीं है तो उनके मुख्यमंत्री को मंत्री के गलत बयान पर उनका इस्तीफा लेना चाहिए।


उन्होंने प्रदेश सरकार पर अनेक तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में आज हर वर्ग परेशान है, फिर चाहे वह किसान हो या आम व्यक्ति सभी कोई महंगाई की मार से परेशान तो कोई सरकार की नीति की वजह से। जयवर्धनसिंह ने रेस्ट हाउस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू चर्चा की और कार्यकर्ताओं को आ रही परेशानी जानी और उनसे चर्चा कर हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस अवसर विधायक विपिन वानखेडे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबुलाल यादव, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव गुडडुलाला, भेरूसिंह परिहार, शंकरसिंह गडबडा सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। छावनी नाके पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह चैहान के नेतृत्व में जयवर्धन्सिंह का भव्य स्वागत किया गया। एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर, पवन कारपेंटर, लकी गुर्जर, तरवन सिंह, सरवन नायक, अनमोल वर्मा, धर्मेन्द्र राजपूत, शिवराज बना, राहुल मेगवाल, किशोर गुर्जर, हर्ष शर्मा, ज्ञानसिंह गुर्जर, गोविंद बगड़ावत, ब्रजपाल बना, भूपेंद्र बना, नितेश राजपूत, बद्री यादव, संजय यादव, तुषार पांडिया सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share:

Next Post

आज सुबह हल्की धूप निकली, हो गई ठंड शुरु

Fri Dec 3 , 2021
पारा साढ़े 13 डिग्री पर आया-लोगों ने जलाए अलाव-कोरोना के खतरे के बीच ठिठुरते हुए बच्चे गए स्कूल उज्जैन। पिछले 48 घंटों से शहर में बदले मौसम के कारण मावठे की बारिश होती रही। इन दो दिनों में 12 मिमी मावठे की बरसात हो गई। मौसम में नमी और बादल छाए रहने के कारण कल […]